झारखंड

Jharkhand Accident: हाईवा की टक्कर से कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर

Sarita
14 Feb 2026 6:42 AM IST
Jharkhand Accident: हाईवा की टक्कर से कंटेनर बना आग का गोला, जिंदा जला ड्राइवर
x
Jharkhand Accident: झारखंड में रांची–पटना मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 33 के चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से एक कंटेनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रांची की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा मशीनरी लदा कंटेनर (टीएस07यूई–8693) घाटी में पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान कंटेनर ने आगे चल रहे स्टोन चिप्स लदे हाईवा (बीआरओ10–04345) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई।
हादसे के बाद कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक का शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद चुटूपालू घाटी में करीब तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया और यातायात बहाल किया। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Next Story