
x
Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के नेताजी चौक के पास की है। मृतक की पहचान अलकापुरी निवासी 28 वर्षीय रोहित सिंह राठौर के रुप में हुई है। रोहित सिंह राठौर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे बाइक समेत एक अन्य ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित लोगों ने नेताजी चौक पर सड़क जाम कर जमकर रोष प्रदर्शन किया। नेताजी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और शहर का यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया। मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
TagsJharkhandट्रेलरचपेटयुवकमौतJharkhandtrailerhityoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





