झारखंड

Jharkhand:अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, मची अफरा-तफरी

Sarita
27 Nov 2025 12:20 PM IST
Jharkhand:अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू,  मची अफरा-तफरी
x
Jharkhand: झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जिले के बेंगाबाद टोल प्लाजा के समीप का है। बताया जा रहा है कि यहां 8 लोग टेम्पू में सवार होकर बुढ़ाई मेले में मुंडन करवाने जा रहे थे। इस दौरान टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 58 वर्षीय रामचंद्र पासी की मौत हो गई जबकि अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में 2 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
Next Story