
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के देवघर जिले में शनिवार को सर्विस राइफल साफ करते समय कथित तौर पर गोली चलने से सशस्त्र पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के जेएपी-5 शिविर में उस समय हुई, जब करीब 70 जवान अपने हथियार साफ कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि हवलदार शिवपूजन पाल (30) की उस वक्त मौत हो गई, जब वह अपनी सर्विस राइफल एके-47 को साफ कर रहे थे, तभी अचानक उससे गोली चल गई। पुलिस ने बताया कि शिवपूजन बिहार के कैमूर जिले के भभुआ के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
TagsJharkhandसर्विस राइफलसाफगोलीपुलिस कर्मीमौतJharkhandservice riflecleaningbulletpolice officerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





