झारखंड

Jharkhand: एक मटर ने ले ली मासूम बच्चे की जान

Sarita
22 Feb 2025 7:24 AM IST
Jharkhand: एक मटर ने ले ली मासूम बच्चे की जान
x
Jharkhand झारखंड: एक मटर ने मासूम बच्चे की जान ले ली,मामला झारखंड के लोहरदगा जिले का है. यहां एक डेढ़ साल के बच्चे की मटर खाने से मौत हो गई. दरअसल, मटर बच्चे की सांस की नली में फंस गई. इससे मासूम बच्चे की मौत हो गई. पूरा मामला लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी करंज टोली का है. जानकारी के मुताबिक खुदी उरांव के डेढ़ साल के बेटे शिवम उरांव को गुरुवार को परिजन खेत ले गए थे. वहां खेलने के दौरान उसने मटर का पौधा उखाड़ लिया और घर ले आया|
मासूम बच्चे ने खेल-खेल में मटर की फली तोड़ ली और दाने को मुंह में डाल लिया. मटर का दाना मुंह में डालते ही दाने मासूम बच्चे के गले में फंस गए. इससे बच्चा दर्द से छटपटाने लगा, तभी परिजनों की नजर उस पर पड़ी। हालत बिगड़ती देख परिजन बच्चे को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
Next Story