
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में मानसून सक्रिय है। इसी के चलते मंगलवार को भारी बारिश देखने को मिली। भारी बारिश के बाद देवघर-चित्रा मुख्य मार्ग पर दक्षिण बहाल पुल के पास बनी अस्थायी सड़क आधी रात को ढह गई, जिससे एक वैगन आर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार, इस कार में 5 लोग सवार थे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, एनडीआरएफ की टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि देवघर-चित्रा मुख्य मार्ग पर स्थित दक्षिण बहाल पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त था। पुल की खराब स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने करीब 1 सप्ताह पहले एक अस्थायी सड़क बना दी थी। मजबूरी में उसी अस्थायी सड़क पर वाहन चल रहे थे।
Next Story





