झारखंड

Jharkhand: नौकरी का लालच देकर व्यक्ति ने महिला से किया दुष्कर्मका प्रयास

Sarita
26 April 2025 7:56 AM IST
Jharkhand: नौकरी का लालच देकर व्यक्ति ने महिला से किया दुष्कर्मका प्रयास
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के देवघर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक महिला को नौकरी का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव का है. बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति ने महिला को नौकरी का लालच देकर अपने घर बुलाया. जब महिला उसके घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया|
इस दौरान जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में आरोपी के पेट में भी चाकू लग गया. महिला ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी और महिला को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story