
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के साहिबगंज जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां यात्रियों से भरा एक ऑटो सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया. इस दौरान एक स्कूली छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. दुर्घटना से इलाके में गम का माहौल है|ऑटो ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान बड़ा रांगा गांव के रहने वाले समरा साह, घटियारी गांव की रहने वाली रंदनी सोरेन, डाहूजोर गांव की रहने वाली लगभग 6 साल नाबालिक छात्रा शांति हेंब्रम और चौथे मृतक की पहचान ऑटो चालक अमल दत्ता के रूप में हुई है, जो कि बरहड़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. घायलों में में भोला साहा, तालामय हेम्ब्रम के अलावा 3 नाबालिक भी शामिल है|मौके पर सभी आवश्यक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पहुंच चुके हैं. घायलों की जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद हायल सेंटर रेफर किया जा रहा है|
TagsJharkhandऑटोटैंकरटक्कर4 मौत5 घायलJharkhandAuto-rickshawTankerCollision4 deaths5 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





