झारखंड

Jharkhand: आग तापते समय 69 वर्षीय महिला झुलसी

Sarita
30 Dec 2024 10:49 AM IST
Jharkhand:  आग तापते समय 69 वर्षीय महिला झुलसी
x
Jharkhand: ठंड बढ़ने के साथ ही जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार की रात बलियापुर की 69 वर्षीय महिला आग तापने के दौरान जल गई। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए।
डॉक्टर के अनुसार महिला 30 फीसदी जल गई है। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद महिला बोरसी से आग ताप रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में आग लग गई। महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।
Next Story