
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बोकारो जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों लड़के नाबालिग हैं. उन्होंने बच्ची को खेलने के बहाने कमरे में बुलाया और उसे उपहार का लालच देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. मामला तब सामने आया जब सामूहिक दुष्कर्म के अगले दिन बच्ची की तबीयत खराब हो गई. खुलासे के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उसका इलाज चल रहा है|
मामला बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदूमपुर इलाके का है. यहां छह साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़के खेल रहे थे. खेलने के दौरान तीनों लड़कों ने बच्ची को उपहार का लालच दिया और उसे एक घर के कमरे में ले गए. कमरे में ले जाकर लड़कों ने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई. बच्ची किसी तरह घर पहुंची| जब लड़की लड़खड़ाते हुए चलने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की. पूछताछ के बाद लड़की ने दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर दी. मामले को लेकर मिली जानकारी के परिजनों ने देखा कि लड़की लड़खड़ाते हुए चल रही है|
इस दौरान जब लड़की शौच के लिए गई तो दर्द से तड़पने लगी. बाद में परिजनों ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने पूरी सच्चाई बता दी. इस मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो उसने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. लड़की की मेडिकल जांच करा ली गई है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है|
TagsJharkhandमासूमसामूहिकदुष्कर्मJharkhandinnocentgangrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





