झारखंड

Jharkhand : मिनी ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 29 घायल

Sarita
5 July 2025 6:07 AM IST
Jharkhand : मिनी ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 29 घायल
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक 'मिनी ट्रक' के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मेदिनीनगर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर छतरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, 20 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिनी ट्रक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक नशे में था।छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, ''ये मजदूर धान के खेतों में काम करने के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।'' उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू भुइयां (27), गुड्डू राम (25) और पूरन भुइयां (30) के रूप में हुई है।
Next Story