झारखंड

Jharkhand: 4.12 लाख के नकली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Sarita
16 April 2025 9:43 AM IST
Jharkhand: 4.12 लाख के नकली नोटों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के साहिबगंज में रेल पुलिस ने जाली नोटों की बड़ी खेप जब्त की है. साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जाली नोट लेकर बरहरवा स्टेशन पहुंच रहे हैं. वहीं, उक्त निर्देश के आलोक में रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया. वहीं, रेल पुलिस ने 4 लाख 12 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ दो लोगों को धर दबोचा|
सभी नोट 500-500 रुपये के हैं. गिरफ्तार तस्करों की पहचान तीर्थ सिंह और इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के रहने वाले हैं. वहीं, पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों तस्करों ने इस धंधे में शामिल एक अन्य व्यक्ति का नाम बताया. जिसके बाद बरहरवा निवासी कालू घोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि तस्करों की योजना जाली नोटों को दूसरे राज्यों में खपाने की थी।
Next Story