
x
Jharkhand : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने 27 बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर जीवन देने के बहाने तस्करी कर नेपाल ले जाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें (बच्चों) दूसरे धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब हाल ही में 27 बच्चों में से दो बच्चे तस्करों के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और फिर घर लौटने पर उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि जांच के तहत एक टीम को उन दोनो बच्चों के गांव में भेजा गया था जहां यह पता चला कि उस गांव के 11 अन्य बच्चों को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी (एसपी) ने बताया कि तस्करी का शिकार हुए बच्चों में से चार और बच्चे बुधवार को वापस लौट आए। एसपी ने बताया कि 11 बच्चों में से पांच अब भी नेपाल में हैं और जिला प्रशासन उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। रेणु ने कहा,“ जिले के अन्य हिस्सों के 16 बच्चों के बारे में भी इसी तरह की सूचना हमारे संज्ञान में आई है, लेकिन अभी तक उससे संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।” एसपी ने बताया कि कथित तस्करी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
TagsJharkhandबच्चोंतस्करीनेपालजांच JharkhandchildrentraffickingNepalinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





