झारखंड

Jharkhand: भीषण आग लगने से 2 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

Sarita
4 Aug 2025 6:45 AM IST
Jharkhand: भीषण आग लगने से 2 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास एक इमारत में आज यानी रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 2 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित घर को भी नुकसान पहुंचा है। रांची के सहजानंद चौक के पास एक इमारत में स्थित 2 स्टेशनरी की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग रविवार सुबह करीब 4 बजे लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी इमारत में आग फैल गई। ऊपरी इमारत में सो रहे लोगों ने आनन-फानन में घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
Next Story