
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के रेडमा रांची रोड इलाके का है. बताया जा रहा है कि 2 चचेरे भाई अचानक घर से गायब हो गए. देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी|
परिजनों ने दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस मिलकर बच्चों की तलाश में जुट गए. काफी खोजबीन के बाद घर के पास स्थित एक तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े मिले. अगले दिन गोताखोरों की मदद से बच्चों को तालाब में ढूंढ निकाला गया. इस दौरान दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story





