झारखंड

Jharkhand: नदी में नहाने के दौरान 2 चचेरे भाई डूबे, परिजनों में कोहराम

Sarita
3 Jun 2025 8:32 AM IST
Jharkhand: नदी में नहाने के दौरान 2 चचेरे भाई डूबे, परिजनों में कोहराम
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के सीता नाला अमलाबाद घाट का है. बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर 5 युवक नदी में नहाने के लिए मोहलबनी घाट पहुंचे थे. इस दौरान पांचों युवक भंवर में फंस गए और डूबने लगे|
स्थानीय युवकों ने दिवास, सुमित और प्रोमित को बाहर निकाल लिया, लेकिन वह अविनाश और शिवम को बाहर निकालने में असफल रहे. अविनाश और शिवम गहरे पानी में डूब गए. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया. परिजनों के मुताबिक अविनाश वाराणसी के मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था और छुट्टियों में घर आया हुआ था. अविनाश का चचेरा भाई शिवम मल्लिक झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में इंटरमीडिएट का छात्र था. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story