झारखंड

Jharkhand: बासुकीनाथ धाम में 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Sarita
23 July 2025 11:19 AM IST
Jharkhand: बासुकीनाथ धाम में 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के दुमका जिले में स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के 12वें दिन 1,42,156 श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और बोल बम के नारे के साथ जलार्पण किया।
बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक सामान्य रूट लाइन से 1,18,602, शीघ्र दर्शन से 6400 और जलार्पण काउंटर से 17,154 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। समिति ने बताया कि शीघ्र दर्शन से 19 लाख 20 हजार रुपये, दानपेटी से 3,03,460, गोलक से 44240 और अन्य स्रोतों से 1,12,747 रुपये तथा गोलक से 310 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।
मंदिर परिसर, शिवगंगा घाट और मेला परिसर में सुबह तीन बजे से ही कांवड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठा। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखी और कांवड़ियों को नियंत्रित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया। सुबह तीन बजे से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का सिलसिला शाम तक जारी रहा। संध्या पूजा के दौरान थोड़ी देर के लिए जल चढ़ाने का सिलसिला रोका गया, लेकिन फिर यह क्रम अनवरत जारी रहा।
Next Story