Jharkhand झारखंड : झारखंड के रांची और हजारीबाग जिलों में अलग-अलग अभियानों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, अवैध विदेशी शराब, हथियार और नकदी जब्त की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि रांची में सूचना मिलने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को उनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, 40,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। रांची (शहर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रातू रोड पर एक अस्पताल के पास स्थित घर से की गईं। आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है। हजारीबाग जिले में अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई।
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कोराह पुलिस थाना क्षेत्र के नागवा हवाई पट्टी के पास मादक पदार्थों के लेन-देन की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक वैन चालक को गिरफ्तार किया और बोधा जंगल क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के 60 बक्से जब्त किए। एसपी ने बताया कि शराब की यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी।
TagsJharkhandमादक पदार्थशराब12 गिरफ्तारJharkhandnarcoticsliquor12 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





