
x
Jharkhand : झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किराना दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। इसी आधार पर छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार कर 360 कार्टन शराब जब्त की गई।
महिला की पहचान छंगुरी राम की 30 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। आजाद ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है।
Next Story





