झारखंड

Jamshedpur : डिमना लेक में नहाने के दौरान डूबे दो किशोर,एक का शव बरामद

Sarita
21 May 2025 7:15 AM IST
Jamshedpur : डिमना लेक में नहाने के दौरान  डूबे दो किशोर,एक का शव बरामद
x
Jamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक दुखद हादसे की खबर आ रही है. दरअसल, यहां सोमवार शाम को 2 छात्र डिमना झील में डूब गए. एक छात्र का शव आज बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमकाली गांव स्थित डिमना के टापू के पास की है. आज झील से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. बरामद छात्र के शव की पहचान 15 वर्षीय प्रतीक रजक के रूप में हुई है. जिस छात्र की तलाश जारी है उसकी पहचान 18 वर्षीय नितिन गोराई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे उलिधा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे पांच दोस्त डिमना झील में नहाने आए थे. इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और लापता बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी हैJamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक दुखद हादसे की खबर आ रही है. दरअसल, यहां सोमवार शाम को 2 छात्र डिमना झील में डूब गए. एक छात्र का शव आज बरामद किया गया है|
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमकाली गांव स्थित डिमना के टापू के पास की है. आज झील से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. बरामद छात्र के शव की पहचान 15 वर्षीय प्रतीक रजक के रूप में हुई है. जिस छात्र की तलाश जारी है उसकी पहचान 18 वर्षीय नितिन गोराई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे उलिधा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे पांच दोस्त डिमना झील में नहाने आए थे. इस दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और लापता बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे. वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है|
Next Story