झारखंड
Jamshedpur: साकची में हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो लोगों की मौत
Tara Tandi
12 May 2025 6:15 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के साकची बस स्टैंड गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. मृतकों की पहचान सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी सूबेदार प्रसाद (52 वर्ष) व सोनारी के रोहित सोरेन (35 वर्ष) के रूप में हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया चालक वाहन लेकर मरीन ड्राइव की ओर भाग निकला. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है.
TagsJamshedpur साकची हाइवाधक्के बाइक सवारदो मौतJamshedpur Sakchi Hivacollides with bike ridertwo deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





