झारखंड
Jamshedpur: मंदिर में चोरी मामले में दो गिरफ्तार ,सामान बरामद
Tara Tandi
12 Aug 2025 6:43 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने हनुमान वाटिका मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो जवाहरनगर का मो. अरमान और दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव शामिल है. इनके पास से मंदिर से चोरी गए पीतल के बर्तन, मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है. स्कूटी अरमान की है. जबकि तीसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी.
ग्रीमीण एसपी ने बताया कि मो. अरमान व राजा ने मिलकर मंदिर का ताला तोड़ कर सामान की चोरी की थी. इसके बाद उनलोगों ने पूजा के सभी बर्तन दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव को 4500 रुपये में बेचा था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की. इसके बाद मो. अरमान को मानगो से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछाताछ में अरमान ने अपना अपराध स्वीकरते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनी को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी गए बर्तन बरामद किए. ग्रामीण एसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी राजा उर्फ बिल्ला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. राजा और अरमान के रिश्तेदार धालभूमगढ़ में हैं.
TagsJamshedpur मंदिर चोरी मामलेदो गिरफ्तारसामान बरामदJamshedpur temple theft casetwo arrestedgoods recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





