
x
Jamshedpur जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी अप्पा राव के घर में अचानक टीवी फटने से भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में घर में रखे कई सामान जलकर राख हो गए. गनीमत रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य बाहर आ गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया|
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्पा राव के घर में रखे टीवी में अचानक ब्लास्ट हुआ. इसके बाद आग पूरे कमरे में फैल गई. घटना के बाद परिवार के सदस्य बाहर निकल आए. उसके बाद आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालना शुरू किया. साथ ही झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. जिसके बाद टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया|
Next Story





