झारखंड
जमशेदपुर सूचना का अधिकार लोकतंत्र का हथियार मकान मालिक ठाकुर
Mohammed Raziq
27 Sept 2023 12:44 PM IST

x
हथियार मकान मालिक ठाकुरजमशेदपुर ,सूचना , अधिकार, लोकतंत्र, हथियार, Jamshedpur, information, rights, democracy, weapons,
झारखण्ड पटमदा के कमलपुर में सूचना अधिकार अधिनियम पर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर ने कहा कि जहां पर भ्रष्टाचार दिखे, वहां आज आरटीआई के तहत कलम चलाने की जरूरत है.
सूचनाधिकार की जानकारी रखने के लिए इसका अध्ययन करना बहुत जरूरी है. भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना चाहते हैं तो मौलिक अधिकार दिलाने के लिए शासन में पारदर्शिता लाना होगा. लोगों को न्याय दिलाने के लिए समाज के प्रति उत्तरदायित्व को निभाना होगा. ठाकुर ने कहा कि सूचना अधिकार क्रांति से ही समाज, राज्य और देश में एक बदलाव आएगा क्योंकि लोकतंत्र को सशक्त करने का सबसे बड़ा हथियार है.
बैठक के उपरांत में सर्वसम्मति से पटमदा प्रखंड प्रभारी विश्वजीत महतो को बनाया गया एवं उन्हें जल्द से जल्द कमेटी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
जागो सूचना मांगो और पारदर्शिता लाओ संकल्प के साथ आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न हुई.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव राजू गुप्ता, कार्यालय सचिव दिनेश कर्मकार, कोषाध्यक्ष हृषेंदु रंजन केशरी, संयुक्त सचिव कांग्रेस महतो, संयुक्त सचिव अजय सिंह, विश्वजीत महतो एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच महादेव महतो ने की, जबकि मंच का संचालक केंद्रीय संयुक्त सचिव कांग्रेस महतो ने किया.
Next Story





