झारखंड

क्लासिक, विंटेज कार व बाइक रैली के लिए तैयार जमशेदपुर

Sarita
24 Feb 2024 12:15 PM IST
क्लासिक, विंटेज कार व बाइक रैली के लिए तैयार जमशेदपुर
x
टाटा स्टील द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसके तहत आज से जमशेदपुर के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. इस प्रदर्शनी में 1920 से लेकर 1985 तक की गाड़ियों को प्रदर्शित किया जाएगा. वही इस प्रदर्शनी में 70 पुरानी कार एवं 100 बाइक का लोग दीदार कर सकेंगे.

वहीं 25 फरवरी को विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है. जहां हजारों लोग शहर की सड़कों में 100 साल पुरानी वाहनों को चलता देखेंगे. वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से पुराने वाहनों के रखरखाव एवं उनकी खूबियों के बारे में लोगों को जानकारी भी दी जाएगी.


Next Story