झारखंड

Jamshedpur: अजगर ने जकड़ा व्यक्ति का गला, हुई मौत

Sanjna Verma
30 Aug 2024 7:07 AM GMT
Jamshedpur: अजगर ने जकड़ा व्यक्ति का गला, हुई मौत
x
Jamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब उसके गले में लिपटे अजगर ने कथित रूप से से उसका गला जकड़ लिया। 60 वर्षीय व्यक्ति अपने गले में लटका सांप लोगों को दिखाकर पैसे कमाता था।
पुलिस ने यह जानकारी दी। Police के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब पीड़ित हेमंत सिंह शहर में मानगो क्षेत्र के डिमना रोड पर था। इस घटना के बाद अजगर क्षेत्र में इधर-उधर घूमने लगा और सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया। मानगो थाने के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story