छत्तीसगढ़
बंद मकान से मिली लाश, पुलिस ने तोड़ा ताला, जांच में सामने आई ये बात
jantaserishta.com
30 Aug 2024 11:55 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली के खंडहरनुमा मकान में एक व्यक्ति की सड़ी-गली (डिकम्पोज) लाश मिली है. ग्रामीणों की सूचना पर दरवाजा को तोड़कर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया. पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है.
पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया. जांच में पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है. सिर पर कीड़े पड़ गए थे. गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था. मूलत: मरोदा के रहने टिकेश्वर का अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था. घटना के बाद उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर फरार हैं. इससे भी आशंका गहरा गई है.
सीएसपी ने बताया कि मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की गई. तब पता चला कि टिकेश्वर देशमुख की यह दूसरी शादी थी. पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे है. वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी. टिकेश्वर शादी कर उनके साथ में ही रहने लगा था. यह जानकारी मिली कि है कि अक्सर पति और पत्नी में विवाद होते रहता था.
बताया गया कि कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ. पुलिस को शक है कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद के बाद आवेश में किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा. इसके बाद उसे खींचकर कमरे से आंगन में ले गए और फिर उसे खंडहर में घसीटकर ले जाया गया है. घटना स्थल से एक बोरा भी मिला है, जिसमें खून लगा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





