झारखंड

जमशेदपुर: उलीडीह में देर रात बदमाशों ने की विजय थापा के घर पर फायरिंग, बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया, सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है पुलिस

Sarita
21 Sept 2022 6:43 AM IST
Jamshedpur: Late night in Ulidih, miscreants fired at Vijay Thapas house, damaged the bike too, police is checking CCTV cameras
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन रोड नंबर 4 के रहने वाले विजय थापा के घर पर मंगलवार की देर रात बदमाशों ने फायरिंग की और एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन रोड नंबर 4 के रहने वाले विजय थापा के घर पर मंगलवार की देर रात बदमाशों ने फायरिंग की और एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पाकर घटनास्थल पर उलीडीह पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद कर लिया है. साथ ही मौके से खोखा भी बरामद किया है.

अजीत को अपने दोस्त के घर बाइक लगाना महंगा पड़ा
घटना के बारे में विजय थापा का दोस्त अजीत ने बताया कि उसने मंगलवार को विजय के घर बाइक लगाई थी. इसके बाद वह डिमना रोड की तरफ एक समारोह में चला गया था. इस बीच ही विजय की पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि घर पर गोली चली है और बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. इसके बाद उसने घटना की जानकारी 100 नंबर डायल कर पुलिस तक पहुंचाई.
विजय थापा के भतीजा से अजय सोनार का चल रहा था विवाद
अजीत ने बताया कि विजय थापा के भतीजा के साथ अजय सोनार का पहले से ही विवाद चल रहा था. उसी विवाद का कारण है कि अजय सोनार ने अपने गुर्गों के साथ विजय के घर पर फायरिंग की और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया.
सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. साथ ही फायरिंग करने वाले बदमाशों का भी पता लगा रही है. पुलिस सूचना के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के घर पर छापेमारी भी कर रही है.

Next Story