झारखंड

Jamshedpur : टेंपो से बैटरी चोरी में चार युवक गिरफ्तार

Sarita
21 Nov 2025 9:06 AM IST
Jamshedpur : टेंपो से बैटरी चोरी में चार युवक गिरफ्तार
x
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने टेंपो से बैटरी चोरी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में देवनगर सर्वोदय आश्रम में रहने वाले चांद कर्मकार, बिरजु मछुवा, विकास कर्मकार और किशन कालिंदी शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर चोरी की गयी बैटरी भी बरामद कर ली है. पुलिस के अनुसार गत 17 नवंबर की रात टेंपो से बैटरी की चोरी हुई थी. गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया|
Next Story