
x
Jamshedpur जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में डेंगू पैर पसार रहा है। अब तक डेंगू से 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, 2 महिलाओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिले के गोविंदपुर इलाके की 2 महिलाओं की डेंगू से मौत हो गई। दोनों मरीजों की हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान आईसीयू में दोनों की मौत हो गई। जिला निगरानी विभाग द्वारा अब तक कुल 162 डेंगू संदिग्धों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 21 में डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें छोटा गोविंदपुर के 13 मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना जांच के दवा न लें। आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में जमशेदपुर को देश में स्वच्छता के लिए तीसरा स्थान मिला था और राष्ट्रपति से सम्मान भी मिला था।
TagsJamshedpurडेंगू2 महिलाओंमौतइलाकेहड़कंपJamshedpurdengue2 womendeathareapanic जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





