झारखंड

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रांची में पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात

Deepa Sahu
6 March 2022 10:36 PM IST
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रांची में पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात
x
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा रविवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे.

रांची: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा रविवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उपराज्यपाल का निजी कार्यक्रम रांची के हिंदीपीढ़ी और बरियातू के आरोग्य भवन में था. गौरतलब है कि मनोज कुमार सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं. भारत सरकार के रेल मंत्रालय के राज्यमंत्री और संचार मंत्रालय के राज्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं.


पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बरियातू स्थित आरोग्य भवन में पद्मश्री अशोक भगत का हालचाल जानने के लिए पहुंचे. गौरतलब है कि अशोक भगत पिछले कुछ दिनों से हृदय संबंधी समस्या से गुजर रहे हैं और उनका इलाज रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भी किया गया था. उपराज्यपाल से उनकी मुलाकात इसी सिलसिले में हुई. वहीं मनोज सिन्हा ने हिंदपीढ़ी सकेंड स्ट्रीट में अपने परिचित राजेश शर्मा से मुलाकात की. वहीं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से भी राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की.

कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल पहुंचे रांची
दोनों ही जगह पर राज्यपाल मनोज सिन्हा कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे. रांची जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जैमर युक्त वाहनों के काफिले में राज्यपाल रांची पहुंचे.


Next Story