झारखंड

झारखंड के इन जिलों में आज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के आसार

Renuka Sahu
30 Jun 2022 3:47 AM GMT
In these districts of Jharkhand, there is a possibility of thunderstorm with thunder today.
x

फाइल फोटो 

झारखंड के उत्तरी भाग में बुधवार को कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के उत्तरी भाग में बुधवार को कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। राज्य में कायम पूर्वी-पश्चिमी टर्फ लाइन के प्रभाव से पलामू, उत्तरी छोटानागपुर और संतालगपरनगा प्रमंडल के कई जिले में तेज बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में गुरुवार को राज्य में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार टर्फ लाइन के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से अभी नम हवा का बहाव झारखंड की ओर हो रहा है।

इस कारण बरसने वाले बादल आसमान में बन रहे हैं। इधर, वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बुधवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, मेदिनीनगर, चतरा, लातेहार, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, जामताड़ा में कुछ स्थान भारी से बहुत भारी और कई जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात भी हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में 28.0 मिमी दर्ज हुआ।
आंधी-बारिश से मौसम सुहाना
धनबाद में पिछले एक हफ्ते से गर्मी से त्राहिमाम कर रहे लोगों को बारिश ने राहत दिलाई, लेकिन शहर के कुछ खास इलाके में ही बारिश हुई। भूली, वासेपुर, बारामुड़ी, विशुनपुर इलाके में बारिश की कुछ बूंदें ही टपक कर लौट गईं। हालांकि एक हिस्से में हुई बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को दोपहर दो बजे आसमान में छाए बादल बरसने लगे। मेमको मोड़ से लेकर बिग बाजार इलाके तक जम कर बारिश हुई।
लगभग आधे घंटे की बारिश से शहर के कुछ इलाके में जगह-जगह पानी भी भर गया। वहीं आंधी की वजह से लुबी सर्कुलर रोड में पेड़ की एक डाली बीच सड़क पर टूट कर गिर पड़ी। इससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित रही। यह स्थिति शहर के दूसरे इलाके में भी रही। वहां भी पेड़ की टहनियों के टूट कर गिरने से ट्रैफिक बाधित रहा। बारिश की वजह से धनबाद का अधिकतम तापमान घट कर 35 डिग्री हो गया। गुरुवार को भी धनबाद का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा।
32 प्रतिशत कम बारिश
धनबाद में मानसून की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 29 जून तकसामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जून में अब तक 133.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 197.8 मिलीमीटर होना चाहिए था।
Next Story