झारखंड

Hotwar Jail : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होटवार जेल पहुंचे, पूर्व सीएम हेमंत से मुलाकात की

Sarita
31 May 2024 12:54 PM IST
Hotwar Jail : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होटवार जेल पहुंचे, पूर्व सीएम हेमंत से मुलाकात की
x

रांची : 31 मई (शुक्रवार) की सुबह मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होटवार (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) पहुंचे जहां उन्होंने जमीन घोटाला के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से काफी देर तक बातचीत की. हालांकि दोनों के बीच किस मुद्दे पर क्या चर्चा हुई इसका अबतक खुलासा नहीं हो सका है.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जेल में बंद सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से भी मुलाकात की. मगर मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात की पुष्टी नहीं हुई है.होटवार जेल में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की पूर्व सीएम हेमंत से मुलाकात



Next Story