झारखंड
Simdega में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Tara Tandi
24 Jun 2025 1:39 PM IST

x
Simdega सिमडेगा : सिमडेगा-कोलेबिरा और पालकोट सीमा पर स्थित जामटोली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमित बधवार, सोनू बधवार और मनु खड़िया के रूप में हुई है.
ट्रेलर के नीचे जा फंसी थी बाइक
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक (JH01FU7507) पर सवार होकर कोलेबिरा जा रहे थे. जैसे ही वे जामटोली गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर (RJ02GB1944) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक ट्रेलर के नीचे जा फंसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और सोनू ने मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलर के नीचे बुरी तरह दब गए थे. वहीं, तीसरा युवक मनु गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. हालांकि, रांची ले जाते समय रास्ते में ही मनु ने दम तोड़ दिया.
TagsSimdega भीषण सड़क हादसाट्रेलर चपेटतीन युवकों मौतSimdega horrific road accidenttrailer hitthree youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





