झारखंड

हजारीबाग में एसपी को हिंदू नेता अमन कुमार ने ज्ञापन सौंपा

Sarita
2 March 2024 1:47 PM IST
हजारीबाग में एसपी को हिंदू नेता अमन कुमार ने ज्ञापन सौंपा
x
हिंदू नेता अमन कुमार ने एसपी को ज्ञापन देकर हजारीबाग से विजय रथ निकालने की जानकारी दी है.

हजारीबाग : हिंदू नेता अमन कुमार ने एसपी को ज्ञापन देकर हजारीबाग से विजय रथ निकालने की जानकारी दी है. हज़ारीबाग़ के विश्व प्रसिद्ध रामनवमी की प्रसिद्धि बढ़ाने के उद्देश्य से विजय रथ निकाला जा रहा है. ज्ञापन में कहा गया है कि श्री राम जी को रथ में विराजमान कर हम सभी राम भक्त अपनी मांग को लेकर 5 मार्च को विजय रथ के साथ हजारीबाग बड़ा अखाड़ा से रांची मुख्यमंत्री आवास तक जाने वाले हैं.

उनकी मांग है कि रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाये, बड़कागांव महुदी में रामनवमी की श्रीराम शोभा यात्रा पर लगा प्रतिबंध अविलंब समाप्त किया जाये. डीजे को लेकर रामभक्तों पर दर्ज एफआईआर खारिज की जाए. बेवजह निर्दोष लोगों को 107 का नोटिस भेजा जाए। जिला प्रशासन को रामनवमी पर लागू धारा 144 पर रोक लगानी चाहिए. डीजे कहकर हमारे साउंड बॉक्स पर से प्रतिबंध हटाया जाए.


Next Story