झारखंड

हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आज सुबह 9 बजे फहराएंगे तिरंगा, सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात

Renuka Sahu
15 Aug 2022 1:52 AM GMT
Hemant Soren will hoist the tricolor at Morhabadi ground at 9 am today, security personnel deployed everywhere
x

फाइल फोटो 

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है। राज्य का मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है। राज्य का मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के बाद वे परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे लोगों को संबोधित करेंगे। लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को मैदान गीला हो गया, जिसे सुखाने के लिए दिनभर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जुटी रही।

समारोह के दौरान मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा सख्त रहेगी। यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गयी है। अलग-अलग लोगों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। सभी को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही लगाने होंगे। समारोह में विभिन्न प्लाटून की ओर से परेड की सलामी ली जाएगी।
पूरे कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट खाका तैयार
रांची के उपायुक्त और एसएसपी मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा की रविवार को भी पल-पल जानकारी लेते रहे। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से दिनभर आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीसी पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट प्रारूप में होगा। बता दें कि मोरहाबादी क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को समय पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। रविवार की रात भी मोरहाबादी की सुरक्षा में जवानों को तैनात देखा गया।
कहां, कितने बजे होगा झंडोत्तोलन
- स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का मुख्य समारोह, मोरहाबादी मैदान, 9 बजे
- झारखंड विधानसभा में झंडोत्तोलन, सुबह 9.30 बजे
- झारखंड उच्च न्यायालय में ध्वजारोहण, डोरंडा, 9.15 बजे
- रांची रेलमंडल कार्यालय में ध्वाजारोहण, हटिया, 9 बजे
- रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन, कांके रोड, 10 बजे
- छोटानागपुर डायसिस का झंडोत्तेालन, संत माग्रेर्ट स्कूल मैंदान में, 9 बजे
- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में ध्वाजारोहण, 9 बजे
- रांची प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, करमटोली, 9.30 बजे
- अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट का झंडोत्तोलन, बड़कागढ़, सुबह 7.30 बजे
- रांची विश्वविद्यालय में झंडोत्तोलन, विवि परिसर, कचहरी रोड, 9.05 बजे
- डीएसपीएमयू में झंडोत्तोलन, मोरहाबादी, 9.05 बजे
- रांची थोक वस्त्रत्त् विक्रेता कर्मचारी संघ का झंडोत्तोलन, रामबरन साहू काम्पलेक्स, अपर बाजार, 10 बजे
- अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कमेटी का ध्वजारोहण, अमरूद बागान, रातू रोड, 11.30 बजे
Next Story