
x
राजधानी रांची समेत कई हिस्सों पर गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. झारखंड में फिर से पारा हाई होने लगा है.
रांची : राजधानी रांची समेत कई हिस्सों पर गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. झारखंड में फिर से पारा हाई होने लगा है. पिछले दो दिनों हुई बारिश ने आमजनों को राहत पहुंचाई है, लेकिन फिर से तापमान बढ़ेगा. पूर्वोत्तर झारखंड और दक्षिणी झारखंड में फिर हीट वेव चलने की संभावना है.
लू का अलर्ट जारी
कोल्हान, संताल और उत्तरी छोटानागपुर के इलाकों में फिर से हीट वेव (उष्ण लहर) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज कोल्हानपूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कल यानी 26 अप्रैल को कोल्हान के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, उत्तरी छोटानागपुर के बोकारो, धनबाद और संताल परगना के जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहिबगंज में हीट वेव चलेगा.
4 डिग्री चढ़ा पारा
सोमवार और मंगलवार को मौसम सुहावना बना रहा. मंगलवार को अल सुबह मौसम ठंडा रहा. लेकिन सूर्योदय के साथ ही गर्मी बढ़ी लेकिन रात में फिर मौसम ने करवट बदला और छिटपुट की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन, उसके बाद बादल छंटने से गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्रा बढ़ गया.
Tagsरांची में गर्मी का प्रकोपरांची में तापमानहीट वेव का अलर्टझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारHeat wave in Ranchitemperature in Ranchiheat wave alertJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





