
x
झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है.
रांची : झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.
राजधानी रांची समेत का राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे की तेज धूप ने पारा हाई कर दिया है. राजधानी रांची में पारा 34-35 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 36-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. इस दौरान आज रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
वहीं, मौसम विभाग की ओर से 30 और 31 मार्च को राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. साथ ही गरज और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी.
Tagsझारखंड में गर्मी ने दी दस्तकझारखंड में तापमान 35 डिग्री पहुंचाझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारSummer hits Jharkhandtemperature reaches 35 degrees in JharkhandJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





