झारखंड

IAS पूजा सिंघल और पति के पासपोर्ट रिलीज पर कोर्ट में सुनवाई पूरी

Tara Tandi
12 Jun 2025 4:45 PM IST
IAS पूजा सिंघल और पति के पासपोर्ट रिलीज पर कोर्ट में सुनवाई पूरी
x
Ranchi रांची : मनरेगा घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने की आरोपी राज्य की वरीय IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा की पासपोर्ट रिलीज को लेकर दाखिल याचिका पर रांची PMLA कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. गुरुवार को ED और पूजा सिंघल एवं अभिषेक झा की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है यह देखना काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि IAS पूजा सिंघल ने बेटी की नामांकन के लिए अमेरिका जाने की अनुमति मांगी है.
Next Story