झारखंड

हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई, मिला था पीएमएलए कोर्ट से झटका

Sarita
26 Feb 2024 10:51 AM IST
हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई, मिला था पीएमएलए कोर्ट से झटका
x
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने के लिए दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सनुवाई होगी.

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने के लिए दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सनुवाई होगी. इस मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है. बता दें कि पीएमएलए कोर्ट में हेमंत सोरेन का बजट सत्र में शामिल होने की मांग की थी. पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद हेमंत के बचाओ पक्ष ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में शामिल होने के लिए कुछ घंटे बाद हाई कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होगी.

बता दें, पूर्व में एक दिन के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन शामिल हुए थे. विश्वास मत में भाग लेने के लिए पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें अनुमति दिया था. हेमंत सोरेन बचाओ पक्ष की मांग निर्वाचित विधायक है.


Next Story