झारखंड

ब्रेन मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Saba Naaz
28 Jun 2026 8:10 PM IST
ब्रेन मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
x

Jharkhand: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उपायुक्त राजीव रंजन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को आदेश दिया कि दवा, बेड, सलाइन, जांच और रक्त जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। सभी मरीजों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है।

इधर पोटका के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। बुखार की जांच, मलेरिया स्क्रीनिंग, दवा वितरण और मच्छरदानी के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लक्षण पर खुद दवा न लें और तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Next Story