
x
Hazaribagh हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए 'जी राम जी' कानून को किसानों और मजदूरों के हित में बताया है। मजदूरों का कहना है कि इस योजना के तहत अब 100 दिनों की बजाय 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी।
आईएएनएस से हजारीबाग के कुछ मजदूरों ने बातचीत की। हजारीबाग के मजदूरों का कहना है कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण रोजगार की नींव तो रखी, लेकिन समय के साथ उसमें कई खामियां सामने आईं। कई बार काम समय पर नहीं मिलता था और अगर मिल भी गया तो मजदूरी का भुगतान महीनों तक अटका रहता था। इससे मजदूरों की रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित होती थीं और उन्हें मजबूरी में शहरों की ओर पलायन करना पड़ता था। मजदूरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने संशोधन किया है और 'जी राम जी' कानून के तहत लाभ होगा।
मनोज ने बताया कि इस नई योजना के तहत अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक काम की गारंटी दी जाएगी, जिससे साल भर में अधिक समय तक रोजगार उपलब्ध होगा। इससे मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक असुरक्षा कम होगी। खास बात यह है कि योजना में जियो-टैगिंग और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया जा रहा है। इससे पहले जहां बिचौलिए, ठेकेदार और मशीनों के जरिए काम दिखाकर मजदूरी हड़प ली जाती थी, अब बिना वास्तविक मजदूरों की मौजूदगी के काम संभव नहीं होगा। जिन्हें 'जी राम जी' से दिक्कत है, उन्हें रहने दीजिए। हमें कोई दिक्कत नहीं है।
एक अन्य मजदूर ने बताया कि स्कीम के तहत गांव से होने वाला पलायन काफी हद तक रुकेगा। जब गांव में ही काम मिलेगा और समय पर मजदूरी आएगी, तो लोग शहर की ओर नहीं जाएंगे। इससे गांव की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। पहले बहुत धांधली होती थी, अब धांधली नहीं होगी। ऑनलाइन मोड में सीधे हमारे बैंक खाते में पैसा आएगा। इस स्कीम के तहत काम करने के लिए मजदूर उत्साहित हैं। कुछ अन्य मजदूरों ने बताया कि इस स्कीम के तहत अब कम समय में ही पैसा ऑनलाइन मोड में मिल जाएगा। पहले मनरेगा में अपने पैसे पाने के लिए ही परेशानी होती थी। पीएम मो
Tagsजी राम जी कानूनहजारीबाग मजदूरमनरेगा सुधार125 दिन रोजगारग्रामीण रोजगारआर्थिक सुरक्षाऑनलाइन भुगतानबायोमीट्रिक जियो-टैगिंगपीएम मोदीग्रामीण पलायनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





