छत्तीसगढ़

बस्तर अब बदल रहा, लाल आतंक खात्मे की ओर: CM साय

Shantanu Roy
7 Jan 2026 7:43 PM IST
बस्तर अब बदल रहा, लाल आतंक खात्मे की ओर: CM साय
x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अब निर्णायक रूप से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। लाल आतंक के खात्मे के साथ क्षेत्र शांति, विश्वास और विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुकमा जिले में ₹64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों के आत्मसमर्पण को न केवल एक बड़ी सुरक्षा सफलता, बल्कि मानवीय विश्वास और पुनर्वास नीति की जीत बताया। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि हिंसा का रास्ता छोड़ने का संदेश अब समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सकारात्मक बदलाव माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्पष्ट संकल्प का परिणाम है। केंद्र और राज्य सरकार की संतुलित सुरक्षा रणनीति, सख्त कार्रवाई के साथ-साथ संवेदनशील पुनर्वास नीति, आज ज़मीन पर असर दिखा रही है। छत्तीसगढ़ में लागू “पूना मार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान उन लोगों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है, जो कभी वामपंथी उग्रवाद के भ्रमजाल में फंस गए थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अंचल में लगातार नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सुदूर और दुर्गम इलाकों तक शासन की पहुंच, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी ढांचे के विकास ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है।

आज बस्तर में डर और बंदूक की आवाज़ नहीं, बल्कि भरोसे और भविष्य की उम्मीद की आवाज़ सुनाई दे रही है। ग्रामीणों में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि सरकार उनकी सुरक्षा और विकास दोनों के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने लाल आतंक में भटके माओवादियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके लिए दरवाज़े बंद नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हिंसा का रास्ता छोड़िए, सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की राह चुनिए। सरकार आपके साथ है और समाज आपको अपनाने के लिए तैयार है।” उन्होंने विश्वास जताया कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास की यह प्रक्रिया आने वाले समय में और तेज़ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर शांति की ओर निरंतर बढ़ रहा है और हर आत्मसमर्पण के साथ नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प और अधिक मजबूत हो रहा है। यह बदलाव केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और संवाद से संभव हुआ है।
Tagsविष्णुदेव सायबस्तरसुकमामाओवादी आत्मसमर्पणहार्डकोर माओवादीनक्सलवादलाल आतंकनक्सल मुक्त छत्तीसगढ़पुनर्वास नीतिपूना मार्गेमपुनर्वास से पुनर्जीवनशांतिविकाससुरक्षा कैंपकेंद्र सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालयछत्तीसगढ़ सरकारपुलिस कार्रवाईसीआरपीएफविश्वास बहालीमहिला माओवादीइनामी माओवादीजनसुरक्षाबस्तर विकासदूरस्थ क्षेत्रप्रशासनिक पहुंचसड़क विकासस्वास्थ्य सेवाएंशिक्षाआदिवासी अंचलसंवादआत्मसमर्पण योजनाकानून व्यवस्थाउग्रवाद विरोधशांति स्थापनाVishnudev SaiBastarSukmaMaoist surrenderHardcore MaoistNaxalismRed TerrorNaxal-free ChhattisgarhRehabilitation PolicyPoona MargemRehabilitation through RehabilitationPeaceDevelopmentSecurity CampCentral GovernmentNarendra ModiAmit ShahHome MinistryChhattisgarh GovernmentPolice ActionCRPFConfidence BuildingFemale MaoistBounty MaoistPublic SafetyBastar DevelopmentRemote AreaAdministrative AccessRoad DevelopmentHealth ServicesEducationTribal AreaDialogueSurrender SchemeLaw and OrderCounter-InsurgencyPeace Buildingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story