झारखंड

Hazaribagh: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

Tara Tandi
6 Oct 2024 7:11 PM IST
Hazaribagh: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत
x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत हो गई. घटना चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत की बरहमौरिया की है. मृतक की पहचान बरमौरिया निवासी मथुरी यादव के रूप में हुई है. तालाब में डूबने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया. परिजन तालाब के पास पहुंचे और चीखने चिल्लाने लगे. गांव सहित आसपास के तैराक मथुरी को निकालने का प्रयास करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला एवं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे. तब चयकला से आये गोताखोर ने शव को बाहर निकाला. मौके पर मौजूद चौपारण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस दिलाते हुए सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.
Next Story