झारखंड

Hazaribagh : घर में घुसकर पुजारी की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Sarita
25 Nov 2025 10:26 AM IST
Hazaribagh : घर में घुसकर पुजारी की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
x
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात बदमाशों ने एक पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित बघुताबर गांव का है। बताया जा रहा है कि रूपलाल करमाली नामक मृतक व्यक्ति गांव के मंडा पूजा में भगत-पुजारी का काम करता था। वह रात को अपने घर सो रहा था। इस दौरान बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और सोते हुए रूपलाल पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां फायरिंग की जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गोलियों की तेज आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े आए, लेकिन तब तक हत्यारे अंधेरे में फरार हो चुके थे। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
Next Story