झारखंड

Hazaribagh News: पुलिस को देख भागने लगे 2 युवक, कुंए में लगा दी छलांग

Bharti Sahu 2
29 July 2024 9:44 AM IST
Hazaribagh News: पुलिस को देख भागने लगे 2 युवक, कुंए में लगा दी छलांग
x
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में टाटीझरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर में रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस को देखकर भय से भागने के क्रम में दो युवक कुएं में गिर गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक नारायणपुर गांव का निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार था।
मृतक के भाई मनोज यादव और ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर में नारायण महतो की दुकान पर पुलिस की गश्ती टीम रुकी। वहां बैठे युवक दौड़कर भागने लगे। इस दौरान मुकेश कुमार यादव और एक अन्य युवक अंधेरे में अलग-अलग कुएं में गिर गए।
एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया। वहीं, मुकेश कुमार यादव की मौत हो गई। मुकेश का लगभग दो वर्ष का एक बेटा और दस माह की एक बेटी है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। परिजन और ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर देर रात तक तनाव बना हुआ था। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
Next Story