छत्तीसगढ़

2 गांव के लिए नाव की सुविधा, अब बाढ़ आने पर नहीं होगी परेशानी

Nilmani Pal
29 July 2024 4:04 AM GMT
2 गांव के लिए नाव की सुविधा, अब बाढ़ आने पर नहीं होगी परेशानी
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। मनियारी नदी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऐसा हुआ तो कई गांव का संपर्क टूट जाएगा। ऐसा न हो इसलिए अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किया है। रविवार को ग्राम कटामी और बम्हनी के बीच नाव की सुविधा दी गई है। इससे ग्रामीण बाढ़ में आराम से आवाजाही कर सकते हैं। इसके साथ वन अमला भी पेट्रोलिंग कर जंगल व वन्य प्राणियों की सुरक्षा कर सकता है।

chhattisgarh news यहां जब नदी उफान पर आती है तो आधा दर्जन से अधिक गांव का संपर्क टूट जाता है। इस स्थिति में ग्रामीणों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। दैनिक उपयोग की चीजों के अलावा बाजार, अस्पताल पहुंचने में तकलीफ होती है। हालांकि इस समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने कुछ जगहों पर पुल बनाने की योजना तैयार की है। पुल निर्माण में कुछ समय लगेगा। अभी बरसात का मौसम है। इसलिए गांवों के संपर्क टूटने की हालत निर्मित हो चुकी है। chhattisgarh

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन ने गांवो के बीच मनियारी नदी Maniyari River में बाढ़ के स्थिति के मद्देनजर ग्राम कटामी और बम्हनी के बीच नाव को स्थापित किया गया। एटीआर प्रबंधन पूर्व वर्ष में भी आपात स्थिति को ध्यान में रखकर नाव उपलब्ध कराया था। यह ऐसा किया जाता है ताकि बरसात के दिनों में एटीआर क्षेत्र के कई गांव पहुंच विहीन न हो और लोगो के आवागमन और वन्य प्राणी की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग में कार्य में भी बाधा न आए। नाव उपलब्ध होने से आपात स्थिति में नदी पार करने में आसानी होगी। प्रबंधन की इस व्यवस्था से ग्रामीण राहत भी महसूस कर रहे हैं।

Next Story