झारखंड

हजारीबाग : कोयला कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता के घर पर इनकम टैक्स का छापा

Sarita
16 Aug 2022 12:00 PM IST
Hazaribagh: Income tax raid on coal trader Rajendra Kumar Guptas house
x

 फाइल फोटो 

जिले के सदर थाना क्षेत्र के कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ इंदर गुप्ता के यहां छापेमारी की जा रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के सदर थाना क्षेत्र के कारोबारी राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ इंदर गुप्ता के यहां छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी इनकम टैक्स की टीम कर रही है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम आज सुबह 5 बजे कारोबारी के घर पहुंची. टीम लगभग पांच गांड़ियों में पहुंची. 5 बजे घर पहुंचने के बाद 6 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी.

बता दें कि राजेंद्र कुमार गुप्ता हजारीबाग के बड़े व्यवसायियों में से एक हैं. राजेंद्र गुप्ता कोयला का व्यवसाय करते है साथ ही हजारीबाग में एक बड़ा मॉल भी है. जानकारी के मुताबिक राजेंद्र गुप्ता का दूसरे राज्यों में भी व्यवसाय चलता है. वहीं पदाधिकारियों का कहना है कि हम लोगों को कार्रवाई करने दें , कार्रवाई खत्म होने के बाद ही किसी प्रकार की सूचना दी जायेगी.
Next Story