झारखंड

Hazaribagh : भीषण सड़क हादसा,3 लोगों की मौत,6 घायल

Sarita
3 Dec 2025 11:19 AM IST
Hazaribagh : भीषण सड़क हादसा,3 लोगों की मौत,6 घायल
x
Hazaribagh हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास का है। बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार सुबह यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार फोरलेन सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे स्विफ्ट कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच को बेहतर इलाज को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक सभी एक ही परिवार के लोग आसनसोल कुल्टी से बिहार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। वहीं, हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story