झारखंड

हजारीबाग: 65वीं सुब्रतो कप का जिला स्तर खत्म

Saba Naaz
6 July 2026 2:15 PM IST
हजारीबाग: 65वीं सुब्रतो कप का जिला स्तर खत्म
x

हजारीबाग: शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता जिला स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह प्रतियोगिता रविवार, 5 जुलाई को पूरी हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रखंड स्तर से हुई थी, जिसमें सदर, दारू, टाटीझरिया, इचाक, विष्णुगढ़, पदमा, बरही, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग, कटकमसांडी, बरकट्ठा, चौपारण, चलकुसा, डाड़ी और चुरचू समेत 16 प्रखंडों के विजेता शामिल हुए।

जिला स्तर पर आयोजित मुकाबलों के बाद अंडर-15 बालक वर्ग और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अब हजारीबाग को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 की मेजबानी मिली है। इसको लेकर शिक्षा विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता में हजारीबाग के साथ रामगढ़, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा के खिलाड़ी भाग लेंगे। बालक वर्ग के मुकाबले कर्जन ग्राउंड में और बालिका वर्ग के मैच संत कोलंबस कॉलेज मैदान में कराए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है।

डीईओ कुमारी नीलम ने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता सफल रही है और अब प्रमंडल स्तरीय आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Next Story